लाइव

Lok Sabha Election News Live: मां सोनिया गांधी और बहन प्रियंका के साथ राहुल गांधी ने रायबरेली से किया नामांकन

अभिषेक गुप्ता

ADVERTISEMENT

newstak
social share
google news

Lok Sabha Election News Live: देशभर की तमाम खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए न्यूज TAK ने एक खास 'लाइव ब्लॉग' शुरू किया है. इस लाइव ब्लॉग में लोकसभा चुनाव, पीएम नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी सहित देश में हो रही हर सियासी हलचल पर तत्काल अपडेट दिया जाएगा. देश के इस चुनावी मौसम में सियासत के पल-पल की अपडेट के लिए जुड़े रहे न्यूज TAK के इस लाइव ब्लॉग से. 

लाइव-ब्लॉग समाप्त हुया।

  • 02:07 PM • 03 May 2024

    कांग्रेस सांसद राहुल गांधी रायबरेली से नामांकन दाखिल किया

     

  • 02:04 PM • 03 May 2024

    मां सोनिया गांधी और बहन प्रियंका के साथ राहुल गांधी ने किया नामांकन

  • ADVERTISEMENT

  • 01:40 PM • 03 May 2024

    राहुल के नामांकन के लिए खड़गे पहुंचे रायबरेली

    रायबरेली से राहुल गांधी के नामांकन में शामिल होने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे रायबरेली कांग्रेस कार्यालय पहुंचे. बता दें कि, बीजेपी ने रायबरेली से दिनेश प्रताप सिंह को मैदान में उतारा है.

     

  • 01:38 PM • 03 May 2024

    नामांकन के बाद अमेठी से कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा ने ये कहा

     

  • 12:55 PM • 03 May 2024

    अमेठी लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा ने दाखिल किया नामांकन

     

  • 12:54 PM • 03 May 2024

    'कांग्रेस पार्टी चुनाव में वोट पड़ने से पहले ही अमेठी से अपना हार स्वीकार कर चुकी है'

    केंद्रीय मंत्री और अमेठी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने कहा, 'मेहमानों का स्वागत है। हमलोग अतिथियों के स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे, इतना ही कह दूं कि अमेठी से गांधी परिवार का ना लड़ना इस बात का संकेत है कि कांग्रेस पार्टी चुनाव में वोट पड़ने से पहले ही अमेठी से अपना हार स्वीकार कर चुकी है. अगर उन्हें लगता कि यहां जीत की कोई भी गुंजाइश हो तो वे यहां से लड़ते.'

     

  • ADVERTISEMENT

  • 11:51 AM • 03 May 2024

    अमेठी में होगी जीत: प्रियंका गांधी

    उत्तर प्रदेश के अमेठी लोकसभा सीट से कांग्रेस नेता किशोरी लाल शर्मा की उम्मीदवारी पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, 'बहुत अच्छा चुनाव(उम्मीदवार का) है. के.एल. शर्मा बहुत समय से अमेठी को संभाल रहे हैं. अमेठी के हर गांव और हर गली को वे जानते हैं.'

     

  • 11:21 AM • 03 May 2024

    राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी एक साथ

  • 11:15 AM • 03 May 2024

    अमेठी पहुंचीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अमेठी में कांग्रेस कार्यालय पहुंचीं. प्रियंका गांधी वाड्रा अमेठी से पार्टी नेता केएल शर्मा के नामांकन दाखिल में शामिल होंगी. 

     

  • 11:12 AM • 03 May 2024

    नामांकन के लिए निकले राहुल गांधी

    कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी अमेठी के फुरसतगंज हवाई अड्डे से रवाना हुए. राहुल गांधी कुछ ही देर में रायबरेली लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे , प्रियंका गांधी , रेवंत रेड्डी , अशोक गहलोत समेत कई बड़े नेता आज राहुल गांधी के नामांकन कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे. 

     

  • 10:57 AM • 03 May 2024

    राहुल गांधी 12 बजे रायबरेली से करेंगे नामांकन

    कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और रॉबर्ट वाद्रा फुरसतगंज हवाई अड्डे, अमेठी पहुंच गए है.

     

  • 10:53 AM • 03 May 2024

    हम दोनों सीटें भारी बहुमत से जीतेंगे: अशोक गहलोत

    राहुल गांधी के रायबरेली से उम्मीदवारी पर कांग्रेस नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, 'फैसला सोच समझ कर लिया गया है. हम दोनों सीटें भारी बहुमत से जीतेंगे. पूरे देश में अच्छा संदेश गया है. कार्यकर्ताओं में बहुत उत्साह है.'

     

  • 10:40 AM • 03 May 2024

    अमेठी पहुंचा गांधी परिवार

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, रॉबर्ट वाड्रा, कांग्रेस सासंद राहुल गांधी, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल, राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत अमेठी के फुरसतगंज हवाईअड्डे पर पहुंचे. रायबरेली से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और अमेठी से पार्टी नेता केएल शर्मा के नामांकन दाखिल करेंगे.

     

  • 09:59 AM • 03 May 2024

    12 बजे राहुल गांधी करेंगे नामांकन

  • 09:26 AM • 03 May 2024

    राहुल गांधी के नामांकन के लिए हो रही तैयारी

    उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार राहुल गांधी आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे जिसके मद्देनजर कांग्रेस कार्यलय में तैयारियां की जा रही है. 

     

  • 09:14 AM • 03 May 2024

    मां सोनिया गांधी से मिलकर रायबरेली के लिए निकले राहुल गांधी

    कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी दिल्ली में राहुल गांधी के आवास से रवाना हुए. राहुल गांधी आज रायबरेली से नामांकन दाखिल करेंगे. 

     

  • 09:13 AM • 03 May 2024

    रायबरेली आ रहे हैं राहुल गांधी

     

  • 09:12 AM • 03 May 2024

    राहूल गांधी 11 बजे करेंगे नामांकन

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज रायबरेली में राहुल गांधी के नामांकन में होंगे शामिल. 

     

  • 09:10 AM • 03 May 2024

    आ गया फैसला राहुल गांधी रायबरेली से मैदान में

    कांग्रेस 'केंद्रीय चुनाव समिति' की बैठक में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए राहुल गांधी को उत्तर प्रदेश के रायबरेली से और श्री किशोरी लाल शर्मा को अमेठी से कांग्रेस उम्मीदवार घोषित किया गया है. 

     

follow on google news
follow on whatsapp

ADVERTISEMENT