BSEB Bihar 12th Result 2025 Toppers: बिहार बोर्ड (BSEB) की 12वीं के आर्ट्स स्ट्रीम की अंकिता कुमारी ने प्रदेश में टॉप कर अपना और अपने परिवार का नाम रौशन किया है. अंकिता ने 500 में से 473 अंक हासिल किए हैं. अंकिता को 94.6 फीसदी अंक मिला है. अंकिता और शकीब शाह के मार्क्स बराबर हैं. ऐसे में आर्ट्स स्ट्रीम में दोनों को पहले स्थान पर रखा गया है.
ADVERTISEMENT
अंकिता को हिंदी में 98, संस्कृत में 95, होम साइंस में 93, हिस्ट्री में 93, ज्योग्रॉफी में 94 अंक मिले हैं. वहीं शकीब को इंग्लिश में 88, हिंदी में 94, हिस्ट्री में 97, पोलिटिकल साइंस में 95, ज्योग्रॉफी में 99 और उर्दू में 78 अंक मिले हैं.
बिहार सरकार ने टॉपर्स के लिए ईनाम घोषित किया है. इसमें प्रथम स्थान पाने वालों को 2 लाख रुपए मिलेगा. इससे पहले ये 1 लाख रुपए ही मिलता है. सेकेंड टॉपर्स को डेढ़ लाख मिलेंगे जो 75,000 रुपए मिलते थे. थर्ड टॉपर्स को 1 लाख रुपया दिया जाएगा जो पहले 50,000 रुपए ही मिलता था. चौथे से 10वें स्थान तक वाले टॉपर्स को 30,000 रुपए मिलते हैं.
यहां देखें अंकिता का मार्कशीट
आर्ट्स के टॉपर्स की लिस्ट
रैंक | नाम | स्थान | अंक | परसेंटेज |
1 | अंकिता कुमारी | वैशाली | 473 | 94.6 |
1 | शाकिब शाह | बक्सर | 473 | 94.6 |
2 | अनुष्का कुमारी | मुजफ्फरपुर | 471 | 94.2 |
2 | रोकैया फातिमा | बेगुसराय | 471 | 94.2 |
3 | आरती कुमारी | सारण | 470 | 94 |
3 | सानिया कुमारी | सोनपुर | 470 | 94 |
3 | अंकित कुमार | गया | 470 | 94 |
4 | अंशु रानी | पटना | 469 | 93.8 |
5 | चंद्रमणि लाल | मुजफ्फरपुर | 468 | 93.6 |
5 | ऋषु कुमार | सहरसा | 468 | 93.6 |
5 | संजना कुमारी | मुजफ्फरपुर | 468 | 93.6 |
5 | तनु कुमार | चंपारण | 468 | 93.6 |
5 | अर्चना मिश्रा | गया | 468 | 93.6 |
यह भी पढ़ें:
कॉमर्स टॉपर रौशनी को कोचिंग इंस्टीट्यूट में करना पड़ा काम, पिता हैं ऑटो ड्राइवर
ADVERTISEMENT