Jharkhand Election: झारखंड चुनाव के लिए BJP की पहली लिस्ट आई, किस सीट से कौन लड़ेगा?

न्यूज तक

• 08:26 PM • 19 Oct 2024

Jharkhand Election

follow google news

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों का पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहली लिस्ट में 66 उम्मीदवारों के नाम हैं। धनवार सीट से बाबू लाल मरांडी को मैदान में उतारा गया है, जबकि जामताड़ा से सीता सोरेन चुनाव लड़ेंगी। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की बहू पूर्णिमा साहू को जमशेदपुर पूर्वी से टिकट मिला है। अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा, पोटका से चुनाव लड़ेंगी। पूर्व सीएम चम्पई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन को घाटशिला से चुनाव मैदान में उतारा गया है। बीजेपी ने अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीटों में 24 पर उम्मीदवार घोषित किए, जबकि अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीटों पर 7 उम्मीदवार घोषित किए। झारखंड में कुल 81 विधानसभा सीटें हैं। 
#JharkhandElection   #BJPCandidateList 

    follow google newsfollow whatsapp