Panipat MC Election Winners List: पानीपत नगर निगम चुनाव के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अधिकांश सीटों पर जीत दर्ज की है. कुल 26 वार्डों में से 22 वार्डों में बीजेपी के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की, जबकि 4 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने बाजी मारी. कांग्रेस इस चुनाव में पूरी तरह नदारद रही, जिससे स्पष्ट संकेत मिलता है कि शहर में बीजेपी का मजबूत जनाधार बना हुआ है. वहीं, कांग्रेस को बुरी हार का सामना करना पड़ा है. बता दें कि पानीपत में बीजेपी की कोमल सैनी मेयर बनी हैं.
ADVERTISEMENT
चुनाव नतीजों के मुताबिक, निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी प्रभावशाली प्रदर्शन किया. 4 निर्दलीयों ने वार्ड 4, 8, 18 और अन्य में जीत दर्ज कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. बीजेपी की यह जीत आगामी चुनावों के लिए महत्वपूर्ण संकेत दे रही है और पार्टी के लिए पानीपत में एक मजबूत पकड़ बन गई है. बीजेपी की यह शानदार जीत नगर निगम में पार्टी की स्थिति को और मजबूत कर रही है, वहीं निर्दलीयों ने भी अहम उपस्थिति दर्ज कराई है.
पानीपत नगर निगम चुनाव 2024: वार्ड-वाइज विनर्स लिस्ट
वार्ड | विजेता उम्मीदवार | पार्टी |
---|---|---|
1 | अनीता परुथी | भाजपा |
2 | काजल शर्मा | भाजपा |
4 | अंजली शर्मा | निर्दलीय |
5 | जयदीप अरोड़ा | भाजपा |
6 | कोमल पांचाल | भाजपा |
7 | अशोक कटारिया | भाजपा |
8 | सरोज वर्मा | निर्दलीय |
9 | नवल जिंदल | भाजपा |
10 | कमल अरोड़ा | भाजपा |
11 | अंजना गुर्जर | भाजपा |
12 | अश्वनी संधू | भाजपा |
13 | सर्वेश शर्मा | भाजपा |
14 | अजीत बिट्टू प्रजापति | भाजपा |
15 | अमित नारंग | भाजपा |
16 | अन्नू शर्मा | भाजपा |
17 | रजनी सुरेंद्र गर्ग | भाजपा |
18 | बबलू | निर्दलीय |
19 | नेहा शर्मा | भाजपा |
20 | तरुण गांधी | भाजपा |
21 | संजीव दहिया | भाजपा |
22 | रॉकी गहलोत | भाजपा |
23 | अनिल मदान | भाजपा |
24 | सांची तनेजा | भाजपा |
25 | मनजीत कौर | भाजपा |
26 | कुसुम भट्ट | भाजपा |
इनपुट- पानीपत से प्रदीप कुमार की रिपोर्ट...
ये भी पढ़ें: Rohtak Nagar Nigam Ward Wise Winners List: रोहतक में बीजेपी का दबदबा, निर्दलीयों ने भी दिखाया दम
ADVERTISEMENT