आज के मुख्य समाचार 30 सितंबर 2024 LIVE: अंबाला में हुड्डा और शैलजा का हाथ पकड़ कर मिलवाते नजर आए राहुल गांधी, जीत का दिया संदेश

अभिषेक

30 Sep 2024 (अपडेटेड: Sep 30 2024 2:26 PM)

आज के मुख्य समाचार (Aaj Ki Taaja Khabar), Today's Latest Breaking News in Hindi LIVE Updates: राहुल गांधी ने अंबाला रैली में हुड्डा और शैलजा का हाथ खुद पकड़कर मिलवाया. प्रदेश कांग्रेस की गुटबाजी को खत्म करने का राहुल गांधी ने दिया संदेश दिया.

newstak
follow google news

आज के मुख्य समाचार 30 सितंबर 2024 LIVE: बीते दिन जम्मू कश्मीर में मंच पर भाषण देने के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की तबीयत खराब हो गई. वह लड़खड़ाने लगे तो बगल में खड़े अन्य नेताओं ने उन्हें सहारा दिया. फिर कुछ देर बाद डॉक्टरों की देखभाल के बाद खड़गे ने कहा, 'हम राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए लड़ेंगे. मैं 83 साल का हूं, मैं इतनी जल्दी मरने वाला नहीं हूं. मैं तब तक जिंदा रहूंगा जब तक पीएम मोदी सत्ता से बाहर नहीं हो जाते...'

दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित होने की घोषणा पर अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने कहा, 'मेरे पास शब्द ही नहीं हैं. मैंने इसकी कल्पना भी नहीं की थी. मैं इसे अपने परिवार और पूरे विश्व में अपने प्रशंसकों को समर्पित करता हूं.'

  • 02:15 PM • 30 Sep 2024

    'जब महिला पहलवानों ने दिल्ली में आंदोलन किया, तो PM मोदी उनसे मिलने तक नहीं गए'

    हरियाणा में हमारे खिलाड़ी मेहनत करते हैं. ओलंपिक में जाते हैं और पूरे देश का मान रखते हैं लेकिन जब महिला पहलवानों ने दिल्ली में आंदोलन किया, तो PM मोदी उनसे मिलने तक नहीं गए. उन्होंने पूछा तक नहीं कि हम क्या मदद कर सकते हैं?

     

  • 02:14 PM • 30 Sep 2024

    राहुल गांधी ने अंबाला रैली में हुड्डा और शैलजा का हाथ खुद पकड़कर मिलवाया

     

  • 12:28 PM • 30 Sep 2024

    खुली जीप पर प्रचार करने निकले राहुल गांधी

     

  • 12:11 PM • 30 Sep 2024

    आज अंबाला और कुरूक्षेत्र में प्रचार करेंगे राहुल गांधी

    राहुल गांधी आज अंबाला और कुरूक्षेत्र में पार्टी के लिए प्रचार करेंगे. हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए 5 अक्टूबर को मतदान होगा.

     

  • 12:03 PM • 30 Sep 2024

    'हरियाणा में हम जीतेंगे': कुमारी शैलजा

    कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने कहा, 'हरियाणा में हम जीतेंगे, हम हरियाणा के हर क्षेत्र में जा रहे हैं. पार्टी को और लोगों को एक नई ऊर्जा मिल रही है.' आपको बता दें कि, राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में जनसभा में भाग लेने के लिए अंबाला पहुंच गए है.  

     

  • 12:01 PM • 30 Sep 2024

    अंबाला पहुंचे राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में जनसभा में भाग लेने के लिए अंबाला पहुंचे. 

     

  • 11:52 AM • 30 Sep 2024

    'बीजेपी को कब समझ आएगा कि कांग्रेस पीएम मोदी से नफरत नहीं बल्कि देश से प्यार करती है'

    कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के ट्वीट पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, 'बीजेपी को कब समझ आएगा कि कांग्रेस पीएम मोदी से नफरत नहीं बल्कि देश से प्यार करती है. इसलिए हम चाहते हैं कि देश पीएम से मुक्त हो. देश के लगभग 67 फीसदी लोग भी यही चाहते हैं जिन्होंने मोदी और उनकी विचारधारा के पक्ष में वोट नहीं किया.'

     

  • 11:39 AM • 30 Sep 2024

    'देश के लिए अपनी जान कुर्बान करना राहुल गांधी के खून में है'

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा, 'देश के लिए अपनी जान कुर्बान करना राहुल गांधी के खून में है. अमित शाह हमें बताएं कि भारत में किसान कर्ज में क्यों हैं. आप स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू क्यों नहीं कर रहे?'

     

  • 11:30 AM • 30 Sep 2024

    'मेरे पास शब्द ही नहीं हैं, मैंने इसकी कल्पना भी नहीं की थी'- मिथुन चक्रवर्ती

    दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित होने की घोषणा पर अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने कहा, 'मेरे पास शब्द ही नहीं हैं. मैंने इसकी कल्पना भी नहीं की थी. मैं इसे अपने परिवार और पूरे विश्व में अपने प्रशंसकों को समर्पित करता हूं.'

     

  • 11:17 AM • 30 Sep 2024

    राज्य और केंद्र सरकार तत्परता के साथ बिहार में बाढ़ को लेकर सजग हैं: केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय

    बिहार के कई जिलों में बाढ़ की स्थिति पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, 'मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी निगरानी में एक-एक चीज को देख रहे हैं. राज्य और केंद्र सरकार तत्परता के साथ बिहार में बाढ़ को लेकर सजग हैं और सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे.'

     

  • 11:16 AM • 30 Sep 2024

    जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के अंतिम फेज के लिए तैयारियां जारी

    जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण से पहले जम्मू पूर्व विधानसभा क्षेत्र के लिए मतदान दलों को रवाना करने की तैयारी चल रही है.

     

  • 11:00 AM • 30 Sep 2024

    हरियाणा में फिर से डबल इंजन की सरकार बनेगी: पुष्कर सिंह धामी

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, 'हरियाणा में फिर से डबल इंजन की सरकार बनेगी. हरियाणा के लोगों ने पिछले 10 सालों में डबल इंजन की सरकार को देखा है कि किस प्रकार से सरकार ने हर क्षेत्र में काम किया है. लोग 5 अक्टूबर को भारी मतदान करेंगे.'

    जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव पर उन्होंने कहा, 'जम्मू-कश्मीर के लोग इस बार ऐतिहासिक रूप से अपना मत दे रहे हैं. पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के कालखंड में वहां पर्यटन बढ़ा है, युवाओं के लिए रोजगार बढ़ा है और आतंकवादी, अलगाववादी घटनाएं कम हुई हैं.'

     

  • 10:29 AM • 30 Sep 2024

    बिहार में हर साल आने वाली बाढ़ बेहद चिंताजनक है: RJD नेता मनोज झा

    बिहार के कई जिलों में बाढ़ की स्थिति पर RJD नेता मनोज झा ने कहा, 'बेहद चिंताजनक, भौगोलिक रूप से देखें तो नेपाल से पानी छोड़ा जाना यह कोई नई बात नहीं है लेकिन हमारी तैयारियां हर साल रि-एक्टिव होती हैं, प्रो-एक्टिव कभी नहीं होती. सहरसा-सूपौल से लेकर मधेपूरा की स्थिति खतरा झेल रहे हैं, विस्थापन की भी प्रक्रिया का आभाव है.'

  • 10:27 AM • 30 Sep 2024

    2-4 दिनों में हो जाएगा सीट बंटवारे पर फैसला

    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे को लेकर NCP-SCP सांसद सुप्रिया सुले ने कहा, 'जयंत पाटिल ने कल ही स्पष्ट किया है कि सीट बंटवारे पर बात चल रही है. हम इसे लेकर लगातार बैठक भी कर रहे हैं, आज भी बैठक है, 2-4 दिनों में सीट बंटवारा स्पष्ट हो जाएगा. 

  • 09:57 AM • 30 Sep 2024

    मिथुन चक्रवर्ती को मिलेगा दादा साहब फाल्के अवॉर्ड

    केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट करते हुए ये जानकारी दी कि, 'यह घोषणा करते हुए सम्मानित महसूस हो रहा है कि दादा साहब फाल्के चयन जूरी ने भारतीय सिनेमा में उनके प्रतिष्ठित योगदान के लिए महान अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को पुरस्कार देने का फैसला किया है. इसे 8 अक्टूबर को 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में प्रस्तुत किया जाएगा. 

     

  • 09:54 AM • 30 Sep 2024

    केंद्रीय मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने श्री रंगनाथ स्वामी मंदिर में दर्शन और पूजा की

    तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में केंद्रीय मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने श्री रंगनाथ स्वामी मंदिर में दर्शन और पूजा की.

     

  • 09:49 AM • 30 Sep 2024

    जम्मू-कश्मीर में तीसरे और अंतिम फेज के लिए कल होंगे मतदान

    जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण से पहले मतदान दल EVM लेकर अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए. आपको बता दें कि, जम्मू-कश्मीर में तीसरे और अंतिम चरण के लिए 1 अक्टूबर को वोटिंग होनी है. 

     

  • 09:36 AM • 30 Sep 2024

    बिहार के मुजफ्फरपुर में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है 

    मुजफ्फरपुर में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है. जिले के कटरा के बकुची पावर ग्रिड परिसर में भी पानी घुस गया है. 

     

  • 09:07 AM • 30 Sep 2024

    कांग्रेस सांसद राहुल गांधी हरियाणा में चुनाव प्रचार के लिए रवाना हुए

     

  • 08:56 AM • 30 Sep 2024

    'हरियाणा में बीजेपी का माहौल है, कांग्रेस पार्टी हरियाणा में नहीं इटली में आ रही है'

    असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव पर कहा, 'बीजेपी का माहौल है, कांग्रेस पार्टी हरियाणा में नहीं इटली में आ रही है.'

     

follow google newsfollow whatsapp