Lok Sabha Election News Live: कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का बड़ा ऐलान INDIA की सरकार आने पर हर महीने मिलेगा 10 किलो अनाज

अभिषेक

15 May 2024 (अपडेटेड: May 15 2024 1:29 PM)

देश की सियासत से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहे न्यूज TAK के इस लाइव ब्लॉग से

NewsTak
follow google news

Lok Sabha Election News Live: देशभर की तमाम खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए न्यूज TAK ने एक खास 'लाइव ब्लॉग' शुरू किया है. इस लाइव ब्लॉग में लोकसभा चुनाव, पीएम नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी सहित देश में हो रही हर सियासी हलचल पर तत्काल अपडेट दिया जाएगा. देश के इस चुनावी मौसम में सियासत के पल-पल की अपडेट के लिए जुड़े रहे न्यूज TAK के इस लाइव ब्लॉग से. 

लाइव-ब्लॉग समाप्त हुया।

  • 02:54 PM • 15 May 2024

    400 सीटें जीतने पर बनेगा कृष्ण जन्मभूमि मंदिर: हिमंत बिस्वा सरमा

    झारखंड के गिरिडीह में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, 'कांग्रेस पार्टी, राहुल गांधी, हेमंत सोरेन पूछते हैं कि पीएम मोदी को 400 सीटें क्यों चाहिए? इसका मतलब है कि उन्हें हमारे सरकार बनाने पर कोई आपत्ति नहीं है. पिछली बार हमारे पास 300 सीटें थीं, हमने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की. अगर 300 सीटों में राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा हुई तो 400 सीट में कृष्ण जन्मभूमि मंदिर नहीं बनेगा? औरंगजेब ने कृष्णजन्मभूमि में 'शाही ईदगाह' बनाई थी. क्या अब समय नहीं आया है जब हम ईदगाह की जगह मंदिर बनाएं?'

  • 02:52 PM • 15 May 2024

    रायबरेली में प्रियंका गांधी ने पीएम पर साधा निशाना

    उत्तर प्रदेश के रायबरेली में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, 'जब आपके पास खाने के लिए पर्याप्त भोजन नहीं होता है तो आप कर्ज लेते हैं. जब बात जिंदगी की हो तब भी प्रधानमंत्री मोदी की सरकार के पास आपका कर्ज माफ करने के लिए पैसे नहीं हैं.'

  • 01:31 PM • 15 May 2024

    कांग्रेस की सरकार आने पर हर महीने मिलेगा 10 किलो अनाज

     

  • 01:27 PM • 15 May 2024

    2024 की चुनावी लड़ाई दो विचारधाराओं के बीच की है: राहुल गांधी

    ओडिशा के बलांगीर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, '2024 की चुनावी लड़ाई दो विचारधाराओं के बीच की है. पहली बार किसी राजनीतिक दल ने देश को बताया है कि अगर वे चुनाव जीतेंगे तो वे इस संविधान को खत्म कर देंगे. हिंदुस्तान के गरीबों, पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों, अल्पसंख्यकों को जो भी दिया है वह इसी संविधान ने दिया है. मैं भाजपा के नेताओं से कहना चाहता हूं कि भाजपा या नरेंद्र मोदी तो दूर दुनिया की कोई भी शक्ति इस किताब(संविधान) को नहीं छू सकती.'

  • 01:25 PM • 15 May 2024

    मुझे विश्वास है कि वे अपनी बनाई हुई नीति के अनुसार खुद मार्गदर्शक मंडली में बैठेंगे'

    बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, 'प्रधानमंत्री की गलत नीतियों के कारण आज 25 करोड़ नौजवान 'गतायु' हो चुके हैं, अर्थात जो युवा गतायु हुए हैं वो बेरोजगार हो चुके हैं. उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है. 25 करोड़ मामूली संख्या नहीं है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद नीति बनाई थी कि 75 साल की उम्र के बाद लोग मार्गदर्शक मंडली में जाएंगे. जब 22 साल में वे(पीएम मोदी) लोगों को रिटायर कर रहे हैं और 25 साल की उम्र में गतायु कर रहे हैं तो मुझे विश्वास है कि वे अपनी बनाई हुई नीति के अनुसार खुद मार्गदर्शक मंडली में बैठेंगे. 

  • 11:47 AM • 15 May 2024

    लखनऊ में कांग्रेस और सपा की प्रेस कांफ्रेंस लाइव देखें

     

  • 11:44 AM • 15 May 2024

    संविधान बदलना चाहते है बीजेपी वाले

    कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा, 'हमने(कांग्रेस) देश को बहुत कुछ दिया है. महात्मा गांधी ने आजादी दिलाई, जवाहर लाल नेहरु ने लोकतंत्र की बुनियाद डाली, डॉ. बाबा साहब अंबेडकर ने संविधान लिखा. ये लोग(भाजपा) इसे बदलने की कोशिश कर रहे हैं. हम ये नहीं कहते कि हमारे पास इसे साबित करने के लिए कोई सबूत नहीं है. पहली बार RSS के नेता मोहन भागवत ने कहा था कि अगर हम आएंगे तो हम संविधान में बदलाव लाएंगे. उत्तर प्रदेश में तो भाजपा नेता संविधान बदलने की बातें करते ही रहते हैं और मुझे हैरानी होती है कि पीएम मोदी इस पर चुप बैठे रहते हैं. ये देश, संविधान और लोकतंत्र को बचाने का विषय है. इस पर आप(पीएम मोदी) क्यों नहीं बोलते?.'

  • 11:43 AM • 15 May 2024

    लखनऊ में कांग्रेस और सपा की प्रेस कांफ्रेंस में खड़गे का बड़ा ऐलान

    कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, 'चार चरण के चुनाव संपन्न हो चुके हैं, INDIA गठबंधन मजबूत स्थिति में है. जनता ने PM मोदी की विदाई तय कर दी है. मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि 4 जून को INDIA गठबंधन नई सरकार बनाने जा रही है. 2024 का चुनाव सबसे महत्वपूर्ण चुनाव है, यह चुनाव संविधान और लोकतंत्र बचाने का चुनाव है. यह दो विचारधाराओं के बीच का चुनाव है.'

  • 11:32 AM • 15 May 2024

    ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया का निधन हो गया

    केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की माताजी माधवी राजे सिंधिया का आज सुबह निधन हो गया है. वो लंबे समय से बीमार थीं दिल्ली में उनका इलाज चल रहा था. पिछले दिनों तीसरे चरण के मतदान (गुना लोकसभा) से ठीक पहले ज्यादा तबियत बिगड़ने की वजह से दिल्ली एम्स में किया गया था भर्ती किया गया था. उनका अंतिम संस्कार ग्वालियर में किया जाएगा. 

  • 10:50 AM • 15 May 2024

    दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में मनीष सिसोदिया को नहीं मिली राहत

    दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति से संबंधित मामले में CBI के आरोप पर बहस 30 मई के लिए स्थगित कर दी. आरोप पर बहस स्थगित करने का एक आवेदन उच्च न्यायालय के समक्ष लंबित है. मनीष सिसोदिया और हिरासत में बंद अन्य आरोपियों की जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी हुई. मनीष सिसोदिया और अन्य आरोपियों की न्यायिक हिरासत अगली तारीख तक बढ़ा दी गई है. 

     

  • 10:06 AM • 15 May 2024

    संजय सिंह ने खुलकर सारी बातें सामने रखी है: मनोज झा

    स्वाती मालीवल मामले पर RJD सांसद मनोज झा ने कहा, 'मैंने संजय सिंह का बयान सुना, उन्होंने खुलकर सारी बातें सामने रखी है और कहा है कि मुख्यमंत्री ने मामले का संज्ञान लिया है. इस तरह के व्यवहार की सार्वजनिक जीवन में कोई गुंजाइश नहीं है. इस मामले में सच क्या है वह जांच के बाद पता चलेगा लेकिन सार्वजनिक जीवन में कोई भी व्यक्ति इस प्रकार का व्यवहार करे तो चाहे वह किसी भी दल का हो या किसी भी पद पर हो यह स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए. इसके लिए जीरो टॉलरेंस नीति होनी चाहिए.'

     

  • 10:05 AM • 15 May 2024

    देश की सत्ता का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर जाता है: अभय दुबे

    लखनऊ में कांग्रेस नेता अभय दुबे ने कहा, 'देश की सत्ता का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर जाता है इसलिए उत्तर प्रदेश हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है. जो 4 चरणों में प्रतिसाद उत्तर प्रदेश की जनता ने दिया है, भाजपा की वो हार सातों चरणों में बरकरार रहेगी.'

     

  • 10:02 AM • 15 May 2024

    अखिलेश यादव और खड़गे करेंगे संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव आज सुबह 10:30 बजे लखनऊ, उत्तर प्रदेश में प्रेस को संबोधित करेंगे. 

     

  • 10:00 AM • 15 May 2024

    राहुल गांधी आज ओडिशा में करेंगे चुनावी सभा

     

  • 09:59 AM • 15 May 2024

    आज रायबरेली में चुनावी सभा करेंगी प्रियंका गांधी

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज उत्तर प्रदेश के ऊंचाहार-रायबरेली में जनसंपर्क के दौरान जनता से संवाद करेंगी. 

     

  • 09:58 AM • 15 May 2024

    आज अमेठी में रैली करेंगे खड़गे 

    कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे आज उत्तर प्रदेश के हरचंदपुर में दोपहर 1:30 बजे और अमेठी में दोपहर 3:15 बजे विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. 

     

follow google newsfollow whatsapp