National News Live Updates: रायबरेली पहुंच राहुल गांधी शहीद के परिवार से मिले, पौधारोपण कर AIIMS का भी किया दौरा

अभिषेक

09 Jul 2024 (अपडेटेड: Jul 9 2024 3:19 PM)

National News Live Updates: राहुल गांधी बीते दिन मणिपुर गए थे जहां उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा.

NewsTak
follow google news

National News Live Updates: देशभर की तमाम खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए न्यूज TAK ने एक खास 'लाइव ब्लॉग' शुरू किया है. इस लाइव ब्लॉग में पीएम नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी और अरविन्द केजरीवाल के साथ ही बीजेपी, कांग्रेस पार्टियों और देश में हो रही हर सियासी हलचल के साथ तमाम खबरों पर तत्काल अपडेट दिया जाएगा.

देश की सियासत से जुड़ी पल-पल की अपडेट जानने के लिए जुड़े रहे न्यूज TAK के इस लाइव ब्लॉग से. 

लाइव-ब्लॉग समाप्त हुया।

  • 04:04 PM • 09 Jul 2024

    राहुल गांधी ने रायबरेली के शहीद स्मारक में वृक्षारोपण किया

     

  • 03:14 PM • 09 Jul 2024

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रायबरेली AIIMS का दौरा किया

     

  • 03:14 PM • 09 Jul 2024

    राहुल गांधी ने रायबरेली में शहीद स्मारक पार्क में पौधारोपण किया

     

  • 03:13 PM • 09 Jul 2024

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रायबरेली में शहीद स्मारक पार्क में श्रद्धांजलि अर्पित की

     

  • 11:45 AM • 09 Jul 2024

    नेता विपक्ष राहुल गांधी ने रायबरेली के चुरुवा हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की

     

  • 11:24 AM • 09 Jul 2024

    महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करने के बाद महाराष्ट्र विधानसभा पहुंचे

     

  • 10:46 AM • 09 Jul 2024

    राहुल गांधी ने पूछा नरेंद्र मोदी मणिपुर कब जाएंगे?

     

  • 10:34 AM • 09 Jul 2024

    न्यायमूर्ति शील नागू बने हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश

    पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने न्यायमूर्ति शील नागू को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई. इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहे.

     

  • 10:19 AM • 09 Jul 2024

    लखनऊ पहुंचे राहुल गांधी

     कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे. आपको बता दें कि, वे आज रायबरेली का दौरा करेंगे. 

     

  • 10:18 AM • 09 Jul 2024

    जवानों की शहादत से दुखी हूं: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मैं बदनोटा, कठुआ में हुए आतंकवादी हमले में हमारे पांच बहादुर भारतीय सेना के जवानों के मारे जाने से बहुत दुखी हूं. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है, राष्ट्र इस कठिन समय में उनके साथ खड़ा है. आतंकवाद विरोधी अभियान जारी हैं और हमारे सैनिक क्षेत्र में शांति और व्यवस्था कायम करने के लिए दृढ़ हैं. मैं इस नृशंस आतंकवादी हमले में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.'

  • 10:16 AM • 09 Jul 2024

    कठुआ में सर्च ऑपरेशन में जुटी है सेना

    जम्मू-कश्मीर के कठुआ के माचेडी इलाके में सुरक्षा बलों द्वारा तलाशी अभियान जारी है. आपको बता दें कि, बीते दिन कठुआ जिले के माचेडी इलाके में भारतीय सेना के काफिले पर आतंकवादियों ने हमला किया जिसमें 5 जवानों की जान चली गई थी. 

     

  • 10:15 AM • 09 Jul 2024

    हालात सामान्य हो गए हैं तो राहुल गांधी जा रहे हैं: बीजेपी सांसद

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के मणिपुर दौरे पर भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने कहा, 'मणिपुर में जो कुछ भी हुआ है वो बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. केंद्र सरकार द्वारा माहौल को शांत करके हालात को कुछ हद तक सामान्य किया जा चुका है. हालात सामान्य हो गए हैं तो राहुल गांधी जा रहे हैं.'

  • 10:14 AM • 09 Jul 2024

    आज रायबरेली में रहेंगे राहुल गांधी

    राहुल गांधी आज उत्तर प्रदेश के रायबरेली में शहीद कैप्टन अंशुमन सिंह के परिजनों से मुलाकात करेंगे. इसके साथ ही वे भुएमऊ गेस्ट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न डेलिगेशन से मिलेंगे. 

     

follow google newsfollow whatsapp