लाइव

National News Live Updates: पीएम से उनके घर पर मिली पूरी इंडियन टीम, खूब लगे ठहाके

अभिषेक

ADVERTISEMENT

newstak
social share
google news

National News Live Updates: देशभर की तमाम खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए न्यूज TAK ने एक खास 'लाइव ब्लॉग' शुरू किया है. इस लाइव ब्लॉग में पीएम नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी और अरविन्द केजरीवाल के साथ ही बीजेपी, कांग्रेस पार्टियों और देश में हो रही हर सियासी हलचल के साथ तमाम खबरों पर तत्काल अपडेट दिया जाएगा.

देश की सियासत से जुड़ी पल-पल की अपडेट जानने के लिए जुड़े रहे न्यूज TAK के इस लाइव ब्लॉग से. 

लाइव-ब्लॉग समाप्त हुया।

  • 01:20 PM • 04 Jul 2024

    पीएम मोदी के साथ विजेता इंडियन टीम

  • 01:14 PM • 04 Jul 2024

    टी20 विश्व कप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम ने पीएम मोदी से मुलाकात की

     

  • ADVERTISEMENT

  • 12:09 PM • 04 Jul 2024

    क्रिकेट पूरे भारत में एक धर्म है: MCA सदस्य

    आज मुंबई में भारतीय क्रिकेट टीम के कार्यक्रम पर मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन(MCA) के सदस्य जीतेंद्र अवहाद ने कहा, 'यह एक अच्छा एहसास है. लंबे समय के बाद भारत ने विश्व कप जीता और विश्व कप जीतने के बाद क्रिकेट की भूमि पर उनका स्वागत किया जाएगा.' केवल मुंबई ही नहीं बल्कि पूरे भारत में क्रिकेट एक धर्म है.'

     

  • 11:48 AM • 04 Jul 2024

    आज राजभवन जाएंगे हेमंत सोरेन

    झारखंड राजभवन ने आज दोपहर 12:30 बजे INDIA गठबंधन के नेताओं को आमंत्रित किया है. JMM के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर और राजद नेता सत्यानंद भोक्ता राजभवन जायेंगे. आपको बता दें कि, झारखंड के सीएम चंपई सोरेन ने कल राज्यपाल को अपना इस्तीफा दे दिया और हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया था.

     

  • 11:46 AM • 04 Jul 2024

    मुंबई में होगा टीम इंडिया का भव्य स्वागत

    ICC T20 विश्व कप जीतने के बाद टीम इंडिया के दिल्ली पहुंचने पर BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा, 'सभी लोग खुश हैं क्योंकि दक्षिण अफ्रीका और कई देशों को हराकर ICC T20 विश्व कप जीतना एक बड़ी उपलब्धि है. मैं सभी खिलाड़ियों, टीम प्रबंधन और BCCI अधिकारियों को इसका श्रेय देना चाहूंगा. वे आज एयर इंडिया के एक निजी चार्टर्ड विमान से यहां पहुंचे और अब वे मुंबई के लिए रवाना होंगे और वहां उनका स्वागत किया जाएगा.'

  • 11:20 AM • 04 Jul 2024

    भारतीय क्रिकेट टीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने 7 लोक कल्याण मार्ग पहुंची

     

  • ADVERTISEMENT

  • 10:38 AM • 04 Jul 2024

    भारतीय क्रिकेट टीम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए आईटीसी मौर्या होटल से रवाना हुई

     

  • 10:19 AM • 04 Jul 2024

    भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने आईसीसी टी20 विश्व कप जीत के जश्न में केक काटा

     

  • 10:17 AM • 04 Jul 2024

    ढोल की धुन पर जमकर थिरकी पूरी टीम

    T20 वर्ल्ड कप चैंपियन टीम इंडिया वतन लौट चुकी है. टीम के भारत पहुंचने पर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है. दिल्ली एयरपोर्ट से आईटीसी मौर्य होटल पहुंचने पर खिलाड़ियों का ढोल-नगाड़ों से स्वागत किया गया. इस दौरान कई खिलाड़ी ढोल की धुन पर थिरकते नजर आए.

     

  • 09:57 AM • 04 Jul 2024

    BCCI ने शेयर किया विश्व कप ट्रॉफी के साथ टीम इंडिया का वीडियो

     

  • 09:55 AM • 04 Jul 2024

    पुरुष भारतीय क्रिकेट टीम T20WorldCup2024 जीतने के बाद आई वापस

     

follow on google news
follow on whatsapp

ADVERTISEMENT