Arjun ram meghwal Bikaner Result: बीकानेर लोकसभा सीट से चौथी बार जीते अर्जुनराम मेघवाल, कांटे की टक्कर में 55 हजार वोटों का रहा अंतर
Bikaner Lok Sabha Seat Results: बीकानेर लोकसभा सीट पर कांटे की टक्कर देखने को मिली. यहां कड़े मुकाबले में बीजेपी के प्रत्याशी अर्जुन राम मेघवाल ने 55 हजार वोटों से जीत दर्ज की. साल 2009 से चुनाव जीतने वाले मेघवाल की यह चौथी जीत है.
ADVERTISEMENT

Bikaner Lok Sabha Seat Results: बीकानेर लोकसभा सीट पर कांटे की टक्कर देखने को मिली. यहां कड़े मुकाबले में बीजेपी के प्रत्याशी अर्जुन राम मेघवाल ने 55 हजार वोटों से जीत दर्ज की. साल 2009 से चुनाव जीतने वाले मेघवाल की यह चौथी जीत है. केंद्र में कानून मंत्री रहे मेघवाल ने कांग्रेस प्रत्याशी और गहलोत सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे गोविंदराम मेघवाल को चुनाव हराया. इस सीट पर अर्जुन राम मेघवाल को 5.61 लाख और गोविंद राम मेघवाल को 5.06 लाख वोट मिले.
बता दें कि इस सीट पर लोकसभा चुनाव 2019 में अर्जुन राम मेघवाल ने कांग्रेस के प्रत्याशी मदन लाल मेघवाल को 2 लाख 64 हजार 81 वोट से हराया था. इस चुनाव में बीजेपी की ओर से केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और कांग्रेस की तरफ से गोविन्द राम मेघवाल मैदान में थे. दोनों के बीच कड़ी टक्कर बताई जा रही थी. लेकिन परिणाम कांग्रेस के विपरीत आए हैं. इस हार के साथ कांग्रेस बीकानेर सीट से हार की हैट्रिक बना चुकी है.
2024 के नतीजे
पार्टी | प्रत्याशी | वोट |
बीजेपी | अर्जुन राम मेघवाल | 5,61,220 |
कांग्रेस | गोविन्द राम मेघवाल | 5,06,966 |
क्या थे 2019 के नतीजे
लोकसभा चुनाव 2019 के परिणाम में बीकानेर सीट से बीजेपी के प्रत्याशी अर्जुन राम मेघवाल ने कांग्रेस के प्रत्याशी मदन गोपाल मेघवाल को 2 लाख 64 हजार 81 वोट से हराया था. जो बहुत बड़ा मार्जिन था. अर्जुन राम मेघवाल को 6,57,743 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस के मदन गोपाल मेघवाल को 3,93,662 वोट मिले थे. 2014 में अर्जुन राम मेघवाल ने यहां पर कांग्रेस प्रत्याशी शंकर पन्नू को हराया था.