Bihar Exit Poll 2024: सातवें और अंतिम चरण के मतदान खत्म होने के साथ ही एग्जिट पोल आने शुरू हो गए है. वैसे तो चुनाव के अंतिम नतीजे 4 जून को आएंगे लेकिन जनता के मन में अब बस इसी बात की जिज्ञासा है कि, इस बार NDA या INDIA किसकी सरकार बन रही है. बीजेपी, जनता दल यूनाइटेड(JDU), राष्ट्रीय जनता दल(RJD) और कांग्रेस को कितनी सीटें मिल रही है. पुरे चुनाव में तेजस्वी यादव ने चुनाव में जिस तरीके से प्रचार किया है बीजेपी के साथ-साथ NDA की चिंता बढ़ा दी है. क्या वो अपना पिछला 39 सीटों जीतने का प्रदर्शन दुहरा पाएगा? दूसरी तरफ INDIA अलायंस ने भी इस चुनाव में पूरा दमखम लगा दिया है. आइए आपको बताते हैं चुनाव के नतीजों से पहले आए India Today- Axis My India के एग्जिट पोल के क्या है अनुमान.
ADVERTISEMENT
India Today- Axis My India के वोट परसेंटेज पर अनुमान
INDIA- 27 फीसदी वोट
NDA- 42 फीसदी वोट
बिहार के लिए ये है एग्जिट पोल के आंकड़े
INDIA- 7-10 सीटें
NDA- 29-33 सीटें
बिहार का सभी एजेंसियों का एग्जिट पोल
बिहार का सभी एजेंसियों का एग्जिट पोल | NDA | INDIA | OTH |
India Today- Axis My India | 29-33 | 07-10 | 00-02 |
ABP- CVoter | 34-38 | 03-05 | 00-00 |
News18 | 31-34 | 06-09 | 00-00 |
Chanakya | 32-40 | 00-08 | 00-00 |
India TV- CNX | 32-35 | 05-07 | 01-01 |
TV9- Polstrat | 29-29 | 08-08 | 03-03 |
Times Now- ETG | 31-31 | 08-08 | 00-01 |
2019 के चुनाव के ये थे नतीजे
2019 के लोकसभा चुनाव में बिहार की 40 सीटों में से 39 सीटें बीजेपी के गठबंधन NDA को मिली थी. वहीं एक सीट काँग्रेस के खाते में गई थी. 39 सीटों में से बीजेपी को 17, नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड को 16 और लोक जन शक्ति पार्टी को 6 सीटें मिली थी. आपको बता दें कि, इस बार के चुनाव में भी इन सभी दलों के साथ ही जीतन राम मांझी और उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी भी NDA का हिस्सा है.
ADVERTISEMENT