उदयपुर में आंतक मचाने वाला आदमखोर मारा गया…8 लोगों की जान ले चुके तेंदुए को यूं किया ढेर

News Tak Desk

ADVERTISEMENT

leopard
leopard
social share
google news

राजस्थान के उदयपुर जिले में एक महीने से आतंक मचा रहे तेंदुए को शुक्रवार को वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने मार गिराया. खूंखार तेंदुए ने अब तक 8 लोगों की जान ले ली थी, जिसके कारण उसे आदमखोर घोषित किया गया था.

सूत्रों के अनुसार, तेंदुए ने 18, 19, 20, 25, 28 और 30 सितंबर को पंचायत छाली, बगडुंदा, मजावद और मदार जैसे इलाकों में हमले किए थे. इन हमलों में चार महिलाएं और एक पांच वर्षीय बच्चा समेत आठ लोग अपनी जान गंवा चुके थे.

गोली मार दी गई

बुधवार को तेंदुए ने मदार गांव में खेत में काम कर रही दो महिलाओं पर हमला किया, जिससे एक महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई. इस घटना के बाद वन विभाग और पुलिस की टीम ने उस तेंदुए को मदार इलाके के पास ढूंढ़ निकाला और गोली मार दी.

ADVERTISEMENT

वन अधिकारी ने क्या बताया

प्रभागीय वन अधिकारी अजय चित्तौड़ा ने बताया कि मारा गया तेंदुआ एक वयस्क नर था और उसने आदमखोर व्यवहार अपनाया था. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि इसकी पूरी पुष्टि सैंपल टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद ही होगी.

1 अक्टूबर को जारी किया गया था आदेश

तेंदुए के लगातार हमलों के चलते 1 अक्टूबर को अधिकारियों ने उसे मारने का आदेश जारी किया था. हालांकि, यह निर्देश था कि पहले उसे शांत करने या पकड़ने की कोशिश की जाए, लेकिन अगर ऐसा संभव नहीं हो तो उसकी पहचान सुनिश्चित करके उसे मार दिया जाए.

ADVERTISEMENT

 

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT